हाथरस : सांसद राजवीर दिलेर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते सभासद। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका के कुछ सभासद बृहस्पतिवार को सांसद राजवीर दिलेर से मिले। उन्होंने जिला प्रशासन पर भ्रष्टाचारियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
सभासदों ने सांसद को बरातघर प्रकरण और नगर पालिका के कथित भ्रष्टाचार से अवगत कराया। इस संबंध में एक शिकायती पत्र भी सौंपा। सभासदों ने कहा कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई न करके प्रदेश सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहा है, जबकि योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र सौंपने वालों में सभासद प्रदीप शर्मा, राजेंद्र गोयल, वीरेंद्र माहौर, निशांत उपाध्याय, नारायणलाल, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र आदि थे। संवाद