फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर सर्किल रेटों की पुरानी सूची

Sun, 10 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों की अनदेखी से पांच माह बाद भी जिले की वेबसाइट पर सर्किल रेट की सूची अपडेट नहीं हो सकी है। इससे लोग इंटरनेट के जरिए जमीन का भाव, गणना और अनुमानित खर्चे का अनुमान नहीं लगा पा रहे। वहीं जिला प्रशासन स्तर से जारी सर्किल रेट की सूची में अंकित गाटा संख्या की त्रुटियां भी परेशानी का सबब बनी हुई हैं।  
विज्ञापन

जिला प्रशासन स्तर से जारी सर्किल रेट की सूची में अंकित गाटा संख्या लिपिकीय त्रुटि के कारण काफी त्रुटिपूर्ण है, जो गाटा नंबर मौके पर सड़क से काफी दूर होते हैं, वे दर सूची में सड़क के सहारे दर्शित कर दिए गए हैं। इससे बैनामा कराने आने वाले लोगों को उपनिबंधक कार्यालय में काफी समय बैनामा करने में बर्बाद करना पड़ रहा है। तहसीलों में उपनिबंधकों द्वारा इस संबंध में संबंधित लोगों से तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाण पत्र देने की अनिवार्यता कर दी गई है, जिसे संबंधित तहसीलदार से जारी करने में भी दो से तीन दिन का वक्त लग जाता है। इस उलझन भरी प्रक्रिया में न सिर्फ लोगों का समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है। इधर, जिले की वेबसाइट पर भी सर्किल रेटों को पांच माह से अपडेट नहीं किया गया है, जिससे बाहरी स्थानों से बैनामा कराने आने वाले लोग अपनी भूमि की गणना व उसमें होने वाले अनुमानित खर्चे का अनुमान इंटरनेट पर नहीं लगा पा रहे। छह अगस्त 2015 को जारी सर्किल रेट सूची को अभी तक वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया गया है। 
एक्टिविस्ट ने डीएम से की शिकायत सादाबाद के आरटीआई एक्टिविस्ट शैलेंद्र नगाइच एडवोकेट ने डीएम को पत्र भेजकर पांच माह से जिले की वेबसाइट पर सर्किल रेट अपडेट नहीं होने और गाटा संख्या में लिपिकों द्वारा की गई त्रुटि की शिकायत की है। उन्होंने जनहित में इस समस्या का समाधान शीघ्र कराए जाने की मांग भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मामला अभी जानकारी में नहीं है। इसे दिखवाएंगे और जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर कराया जाएगा।- शमीम अहमद, डीएम हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें