फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में जिलाध्यक्ष को लेकर बढ़ी सरगर्मी

Sat, 09 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव के बाद अब भाजपा में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में प्रदेश नेतृत्व से नए भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। पार्टी में इस समय नए जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारों के बीच जबर्दस्त घमासान की स्थिति है। हर दावेदार जिले में पार्टी का मुखिया बनने के लिए लखनऊ से दिल्ली तक की दौड़ लगा रहा है। सभी ने अपनी-अपनी पृष्ठभूमि और संगठन में अपनी लंबी सेवाओं का हवाला देकर अध्यक्ष पद पर अपना दावा ठोका है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि मौजूदा जिलाध्यक्ष के मुकाबले इन दावेदारों का दावा कमजोर पड़ता दिख रहा है। 
विज्ञापन

चर्चा है कि प्रदेश नेतृत्व मौजूदा नेतृत्व को ही दूसरी पारी खेलने का मौका देने पर शिद्दत से विचार कर रहा है। अगले एक-दो दिन में इस पर आखिरी फैसला हो जाने की उम्मीद है। फिलहाल पूरी पार्टी की नजर प्रदेश नेतृत्व के निर्णय पर लगी है। इधर, जिलाध्यक्ष विरोधी गुट ने उनकी दावेदारी को नेतृत्व के सामने कड़ी चुनौती दी है। विरोधियों ने कहा है कि कुछ समय पहले ही पार्टी में दाखिल हुए शख्स को पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं के मुकाबले ज्यादा तवज्जो देना पार्टी की सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहेगा। नेतृत्व के संभावित फैसले से संघ की पृष्ठभूमि वाले कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी दिख रही है।

जमीनी और वफादार को कमान की मांग जिला नेतृत्व विरोधी गुट संभावित फैसले को बदलने के लिए प्रदेश नेतृत्व पर दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। सूत्र बताते हैं कि कार्यकर्ताओं की कई टीमें जाकर प्रदेश के नेताओं के सामने अपना पक्ष रखकर आ चुकी हैं और किसी जमीनी नेता को ही जिले में पार्टी की कमान सौंपने की मांग भी कर चुकी हैं। यह कार्यकर्ता यह भी शिकायत करके आए हैं कि पार्टी में सपा और बसपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे लोगों को तवज्जो मिल रही है और वफादार व जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, जिसका संगठन को भविष्य में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


नगराध्यक्ष को लेकर भी खेमेबंदीभाजपा में नगराध्यक्ष पद को लेकर भी जबर्दस्त खेमेबंदी चल रही है। सभी दावेदार आगरा से लेकर लखनऊ तक अपना दावा मजबूत करने पहुंच चुके हैं। अपने पक्ष में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की लॉबिंग भी कराई जा रही है। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्ष के तुरंत बाद ही नगराध्यक्ष की भी घोषणा हो जाएगी।

इन दावेदारों के नाम चर्चा मेंजिलाध्यक्ष के लिए जिन दावेदारों के नाम चर्चा में हैं, उनमें जिलाध्यक्ष पद के लिए मौजूदा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राना, महामंत्री गौरव आर्य, देवचंद्र गौड़, आरएसएस के रामवीर सिंह, सभासद मनोज अग्निहोत्री, सुनीता मिश्रा,  भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संजय शर्मा, अविनाश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सेंगर, प्रमोद सेंगर, सांसद प्रतिनिधि दिलीप पोद्दार, डॉ.राजीव सेंगर, प्रेमपाल सोलंकी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, सत्यभान सिंह, महावीर तिवारी, देवेंद्र शर्मा, मुकेश कौशिक आदि दावेदार शामिल हैं।

नगराध्यक्ष पद के दावेदारनगराध्यक्ष पद के लिए संजय सक्सेना, अमित भौतिका, मूलचंद्र वार्ष्णेय, मोहन पंडित, दिनेश शर्मा, नारायणलाल, विवेक गुप्ता आदि के नाम सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें