कोतवाली पर कोविड-19 डेस्क का शुभारंभ करते सीओ ब्रह्म सिंह।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शनिवार को सीओ ब्रह्म सिंह ने कोतवाली में कोविड-19 डेस्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीओ ने कहा कि कोतवाली में आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उनका प्लस चेक किया जाएगा उसके बाद हाथ सैनिटाइज कर के ही अंदर जाने दिया जाएगा।
सीओ ने सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की सलाह दी और कहा कि वह अपने परिजनों को भी टीका लगवाएं। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए बताए गए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। मौके कोतवाल सत्य प्रकाश, एसएसआई विजेंद्र सिंह, एसआई सुरेंद्र सिंह, एचसी रामब्ररेश सिंह आदि मौजूद थे।