फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिरी लगाने पर भड़का चौकीदार, बोला-मैं करोड़पति हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में निरीक्षण करते एबीएस। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी सुबोध कुमार पाठक ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सादाबाद, प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर एक और प्राथमिक विद्यालय सरौठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गैरहाजिर मिले एक चौकीदार ने खंड शिक्षाधिकारी को धमकी देते हुए कहा कि मैं करोड़पति हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं ऐसे ही अपनी मर्जी से विद्यालय आऊंगा। इस मामले में खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए को भी भेजी रिपोर्ट में चौकीदार की संविदा समाप्त करने संस्तुति की है।
खंड शिक्षाधिकारी सुबोध कुमार पाठक ने बताया कि 11 जनवरी को करीब 1.45 बजे वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय का चौकीदार अनुपस्थित मिला। 10 दिसंबर को भी डीएम द्वारा उक्त विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था तो उस दौरान चौकीदार पिछले तीन दिनों से गैरहाजिर पाया गया था। उनके द्वारा 19 सितंबर को भी विद्यालय का निरीक्षण किया गया था, उस दौरान भी चौकीदार गैरहाजिर था। स्टाफ द्वारा उन्हें बताया गया कि उक्त चौकीदार कभी भी विद्यालय में नहीं आता और बल पूर्वक अपने हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में कर देता है, जब शनिवार को उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया गया तो चौकीदार गैरहाजिर था। उपस्थिति पंजिका में उसकी गैर हाजिरी लगाई गई। जब वह निरीक्षण करने के बाद गेट से बाहर निकले तो वह करीब 2.30 बजे विद्यालय के गेट पर आ गया और धमकी देते हुए बोला कि अनुपस्थिति क्यों लगा दी है, मैं करोड़पति आदमी हूं और मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं विद्यालय अपनी मर्जी से आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए को भी इस मामले में रिपोर्ट भेजी है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि चौकीदार की गतिविधियां विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के हित से परे है। कोई भी अनहोनी घटना बालिकाओं के साथ हो सकती है, क्यों कि चौकीदार अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहा है। लिहाजा, चौकीदार की संविदा समाप्त करने की संस्तुति की जाती है, जिससे कि बालिकाओं का हित सुरक्षित रह सके। इधर, प्राथमिक विद्यालय सरौठ और प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर एक में सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें