फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से चोरी कर दो ट्रैक्टर बाजरा मंडी में बेचा, एक आरोपी को पुलिस ने धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने ट्रक से चोरी कर दो ट्रैक्टर ट्रॉली बाजरा बेचने के शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अड़तिया की सूचना पर पुलिस मंडी पहुंची। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।2 दिन पहले आगरा के राजाखेड़ा से दो ट्रक बाजरा लोड होकर कहीं जा रहा था। आरोप है कि ट्रक चालक का भाई उदय वीर निवासी आवास विकास कॉलोनी इन ट्रकों से दो ट्रैक्टर ट्रॉली बाजरा चुराकर हाथरस मंडी पहुंचा। जहां पर अशोक कुमार एंड संस की आड़त पर बाजरा का सौदा ख310000 में किया और रुपए लेकर वहां से चलने लगा। आड़तियां को उसकी बातों पर शक हुआ तो उसने इस बात की सूचना कोतवाली हाथरस गेट को दे दी। इसके बाद इस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ मंडी पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इस मामले में अब ट्रक में जिस व्यक्ति का बाजरा था उसके आने का इंतजार पुलिस कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

मंडी के पीछे से पकड़ा प्रेमी जोड़ा
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को शनिवार की दोपहर को सूचना मिली कि एक युवक और युवती रंगरलिया मना रहे हैं। इस बात की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पहुंच गई। जिसके बाद इस प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया गया। वह दोनों आगरा क्षेत्र के थे, जो कि यहां पर किसी रिश्तेदारी में आए थे। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने उन दोनों को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें