फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चौकी प्रभारी ने पेश की सामजिक सरोकार की मिसाल, दिवाली पर बांटी खुशियां

Sun, 08 Nov 2026 02:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जंक्शन के लाडपुर चौकी प्रभारी भारत भूषण झा ने दिवाली पर चौकीदारों और जरूरतमंदों के बीच खूब खुशियां बांटीं। उन्हें कंबल, मिठाई और पटाखे देकर पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटते लाडपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भारत भूषण झा - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के पावन पर्व पर हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाडपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भारत भूषण झा ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। उन्होंने क्षेत्र के चौकीदारों और स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटीं।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी झा ने कंबल, मिठाई और पटाखों का वितरण किया। उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भारत भूषण झा ने दिवाली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह खुशियों, आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है।

झा ने इसे सौहार्द का पर्व बताया। उनके अनुसार, त्योहार की असली खुशी तभी है जब हम समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर खुशियां बांटें। उन्होंने जोर दिया कि जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची खुशी है।
विज्ञापन

पहल की सराहना
विज्ञापन

भारत भूषण झा की इस पहल से चौकीदारों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने कंबल, मिठाई और पटाखे पाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने चौकी प्रभारी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। इस कदम को सामाजिक सद्भाव के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें