फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूज आज: चॉकलेट व ड्राईफ्रूट्स के पैक बने पसंद, मिठाइयों की जगह गिफ्ट पैक ले रहे ग्राहक

Wed, 11 Nov 2026 03:18 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवा वर्ग और छोटे भाइयों के लिए प्रीमियम चॉकलेट्स, कुकीज और कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर्स पहली पसंद बने हुए हैं। शहर के कमला बाजार, नयागंज, गुड़हाई बाजार, बैनीगंज और बागला मार्ग स्थित किराना, ड्राईफ्रूट और जनरल स्टोरों पर खरीदारों की खासी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
क दुकान पर चॉकलेट व ड्राइफ्रूट के पैक पसंद करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई दूज पर भाइयों को देने के लिए बहनें विविध प्रकार के ड्राईफ्रूट्स और ब्रांडेड चॉकलेट्स के आकर्षक गिफ्ट पैक पसंद कर रही हैं। आधुनिक जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते मिष्ठान की जगह इन पौष्टिक और टिकाऊ विकल्पों को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन


दिवाली के बाद त्योहारों के मौसम में मावे की मिठाइयों में मिलावट की आशंका और अधिक मीठे से सेहत को होने वाले नुकसान से बहनें सतर्क दिख रही हैं। कई बहनें अपने भाइयों को शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से दूर रखने के लिए काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, अंजीर और किशमिश से सजे ड्राईफ्रूट्स के कॉम्बो बॉक्स खरीद रही हैं।

वहीं युवा वर्ग और छोटे भाइयों के लिए प्रीमियम चॉकलेट्स, कुकीज और कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर्स पहली पसंद बने हुए हैं। शहर के कमला बाजार, नयागंज, गुड़हाई बाजार, बैनीगंज और बागला मार्ग स्थित किराना, ड्राईफ्रूट और जनरल स्टोरों पर खरीदारों की खासी भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों ने भी बहनों की पसंद को देखते हुए पारंपरिक लकड़ी के डिब्बों, डिजाइनर बास्केट, गिलास जार और इको-फ्रेंडली पैकेजिंग में 250 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के आकर्षक हैंपर्स सजा रखे हैं। व्यापारी राकेश गुप्ता का कहना है कि मेवे और चॉकलेट खराब नहीं होते और इन्हें दूर रहने वाले भाइयों को पार्सल या कूरियर के जरिये भेजने में भी सहूलियत रहती है।
विज्ञापन


यही कारण है कि पारंपरिक लड्डू, पेड़ा और बर्फी के साथ-साथ अब ड्राईफ्रूट और चॉकलेट पैक की बिक्री में अच्छा-खासा इजाफा दर्ज किया जा रहा है। बहनें परंपरा का निर्वहन करते हुए भाइयों की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ इन सेहतमंद सौगातों को हाथों-हाथ चुन रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें