फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लाहा निकालते समय थ्रेसर में फंसी चुन्नी, किशोरी की हुई मौत

Thu, 16 Mar 2023 07:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किशोरी परिजनों के साथ खेत में लाहा की फसल की थ्रेसर से मढ़ाई कर रही थी। अचानक उसकी चुन्नी थ्रेसर में फंस गई। देखते ही देखते वह थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने दौड़कर थ्रेसर बंद किया, तब तक मुस्कान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फसल की मढ़ाई करा रही एक किशोरी की चुनरी थ्रेसर में फंस गई। जिससे किशोरी थ्रेसर की चपेट में आकर घायल हो गई। जब तक थ्रेसर बंद किया गया, तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सासनी थाना क्षेत्र के ग्राम लढ़ौता निवासी बलवीर की 14 वर्षीय बेटी मुस्कान बृहस्पतिवार को खेत पर गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह परिजनों के साथ खेत में लाहा की फसल की थ्रेसर से मढ़ाई कर रही थी। अचानक उसकी चुन्नी थ्रेसर में फंस गई। देखते ही देखते वह थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। 

परिजनों ने दौड़कर थ्रेसर बंद किया, तब तक मुस्कान की मौत हो चुकी थी। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें