फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा के लिए करना होगा इंतजार

Sat, 15 Mar 2025 11:21 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा आलाकमान की ओर से 16 मार्च को जिलाध्यक्ष की घोषणा की जानी थी, लेकिन फिलहाल हाथरस के जिलाध्यक्ष पद पर अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। भाजपा नेतृत्व ने हाथरस को फिलहाल प्रतीक्षा सूची में रखा है।
विज्ञापन

जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में कई दिग्गज नेता शामिल हैं। कई नेता आलाकमान के समक्ष अपना दावा मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि आलाकमान आगामी पंचायत चुनाव और जातिगत समीकरणों के मद्देनजर जिलाध्यक्ष का चेहरा तय करना चाहता है। पार्टी ने चयन प्रक्रिया के संबंध में स्थानीय सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों की राय ली है। कार्यकर्ताओं से गोपनीय वार्ता कर फीडबैक भी लिया है।
वर्तमान में सांसद, सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी मौजूदा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी पर फिर से दांव लगाएगी या किसी नए चेहरे को मौका देगी।
विज्ञापन

-
भाजपा की ओर से फिलहाल जिले में जिलाध्यक्ष पद की घोषणा को रोक लिया गया है। अगली सूची में ही इस जिले के नए अध्यक्ष का नाम आ सकता है।
-सतीश शर्मा, चुनाव अधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।
-
जिलाध्यक्ष पद के लिए आए थे 67 आवेदन
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल जिले में 67 भाजपाइयों ने आवेदन दिए हैं। प्रांतीय परिषद के सदस्य के लिए कुल 19 लोगों ने आवेदन किए हैं। यह आवेदन नौ जनवरी को भाजपा जिला कार्यालय पर चुनाव अधिकारी के समक्ष दिए गए थे।
-
हाथरस, सहपऊ और बिसावर के अध्यक्ष की घोषणा का इंतजार
जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा पूर्व में की गई थी, लेकिन पार्टी की ओर से हाथरस नगर, सहपऊ और बिसावर मंडल के अध्यक्ष की घोषणा फिलहाल रोक दी गई है, इसे लेकर पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें