फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी: घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बालक, झुलसा, जिला अस्पताल रेफर

Mon, 16 Nov 2026 05:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सासनी के मोहल्ला किशनगढ़ी में बुआ के घर आए सात वर्षीय बालक कार्तिक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासन कस्बा के मोहल्ला किशनगढ़ी में अपनी बुआ के घर पर आया सात वर्षीय बालक सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


सात वर्षीय कार्तिक पुत्र गोपाल निवासी गोपालपुर भूतपुरा कस्बा के किशनगढ़ी में अपनी बुआ के घर अपने पिता के साथ आया था। सोमवार को किशनगढ़ी में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर मंगलामुखी बेटा पैदा होने की खुशी में नेग मांगने आए थे। कार्तिक अपनी बुआ के घर की छत से मंगलामुखियों को देख रहा था, तभी उसकी हाथ की उंगली ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। 

कार्तिक को जोरदार करंट लग गया और उसका हाथ झुलस गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो वह गंभीर हालत में छत पर पड़ा था। परिवार के लोग उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें