फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की कुंडी में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
गांव गोपालपुर में नलकूप की कुंडी जिसमें दोनों मासूम का शव मिला। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गोपालपुर के निकट खेतों में बनी नलकूप की कुंडी में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे गोपालपुर अपने ननिहाल आए हुए थे। एक साथ दो मासूम की मौत से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गोपालपुर निवासी बीना देवी पुत्री खजान सिंह की शादी छह वर्ष पूर्व कुंडा निवासी इंदल सिंह के साथ हुई थी। आठ माह पूर्व बीना देवी अपने बड़े पुत्र कान्हा (05) को उसके पिता के पास छोड़ कर बाकी दो बच्चों को लेकर मायके आ गई थी। मंगलवार को बीना देवी के दोनों बच्चे प्रिया (03) व विधान (02) खेलते खेलते अचानक गायब हो गए। शाम को काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चे पास ही बनी नलकूप की कुंडी में पड़े दिखाई दिए। यह देखते ही कोहराम मच गया। घटना की जानकारी जब दोनों के पिता व परिजनों को हुई तो रोना बिलखना शुरू कर दिया। परिजन बच्चों का शव लेकर गांव कुंडा चले गए। जहां पर बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मासूम की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : HASAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें