फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आज हाथरस में, तैयारियां पूरी

Mon, 23 Jul 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आने से पहले हेलीपैड का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां आएंगे। उनके आगमन की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया। सीएम के आने से पहले जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने यहां आकर उनके कार्यक्रम की कमान संभाल ली।
विज्ञापन


उन्होंने उन स्थलों का निरीक्षण किया, जहां सीएम जाएंगे। सीएम को आगमन को लेकर डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों ने कई बार बैठकें की और निरीक्षण किया। सीएम की जनसभा के स्थल पर सेफ हाउस भी बनाने की तैयारी देर शाम तक चल रही थी।  

उन्होंने शहर के बागला इंटर कॉलेज के ग्राउंड में होने वाली जनसभा स्थल का भी निरीक्षण किया। सभा में बारिश को देखते हुए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। वहीं प्रभारी मंत्री ने हतीसा स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर का भी जायजा लिया और अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन


स्टेडियम में बन रहे हेलीपेड पर प्रभारी मंत्री पहुंचे और यहां बन रहे सेफ हाउस के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी डॉ.रमाशंकर मौर्य, एसपी सुशील घुले सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें