फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: निशान यात्रा में लगे खाटू नरेश के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में बृहस्पतिरार को निशान यात्रा निकाली गई। इस बीच भक्त भजनों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। इस बीच भजन गायकों ने खाटू नरेश के भजन गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन





दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव में बुधवार शाम मंदिर प्रांगण में बरेली के श्याम भजन गायक शिवम शर्मा ने खाटू श्याम के भजनों का गुणगान किया। वहीं, फूल बंगला के दर्शन हजारों भक्तों ने किए। इसके लिए अलीगढ़ रोड पर लगभग 500 मीटर लंबी लाइन देर रात तक लगी रही। महोत्सव के दूसरे दिन निशान यात्रा का आयोजन कन्हैयाजी मंदिर रूई की मंडी से हुआ।



शहर के मुख्य बाजारों में होती हुई ये निशानयात्रा अलीगढ़ रोड खाटू श्याम मंदिर पर विश्राम हुई। बृहस्पतिवार शाम को मयंक गुप्ता दिल्ली ने बाबा का कीर्तन से फिर एक बार समां बाधा। वहीं भक्तों ने भव्य छप्पन भोग दर्शन किए। कार्यक्रम उपरांत श्याम रसोई प्रसादी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें