फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक बना भाजपा जिला उपाध्यक्ष, बीसएस ने भेजा नोटिस

Fri, 22 Mar 2024 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्राथमिक विद्यालय तरफरा में सहायक अध्यापक के हाथरस भाजपा में जिला उपाध्यक्ष  बनाए जाने के मामले पर बीएसए ने शिक्षक को नोटिस थमा दिया है। शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड हाथरस के प्राथमिक विद्यालय तरफरा के शिक्षक को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने शिक्षक से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


सुमित शर्मा प्राथमिक विद्यालय तरफरा में सहायक अध्यापक के तौर पर कार्यररत हैं। चर्चा है कि उन्हें हाल ही में भाजपा का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल खबर का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने इस संबंध में सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। नोटिस में बीएसए ने कहा है कि सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है। खबर से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप राजनैतिक दल के सदस्य हैं। बीएसए ने शिक्षक को दो दिन के अंदर इस संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें