फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शहीद देवेंद्र सिंह की पत्नी को 20 और मां-बाप को दिए पांच लाख के चेक, ऐसे गई थी जान

Fri, 23 Feb 2024 05:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सादाबाद के सरोंठ निवासी देवेंद्र सिंह आईटीबीपी में जवान थे। वह ग्लेशियर में ऑक्सीजन की कमी से शहीद हो गए। शहीद देवेंद्र सिंह की पत्नी को 20 लाख और मां-बाप को 2.5-2.5 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
शहीद की पत्नी ममता को 20 लाख का चेक देती डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2019 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात देवेंद्र सिंह के शहीद होने के पांच साल बाद उनकी पत्नी को 20 लाख और मां-बाप को पांच लाख का चेक प्रदान किया गया। ग्लेशियर में ऑक्सीजन की कमी से आईटीबीपी जवान  देवेंद्र सिंह शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


हाथरस कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने शहीद जवान देवेन्द्र सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी सरोंठ तहसील सादाबाद की आश्रित पत्नी ममता को 20 लाख रुपये तथा माता अनार देवी , पिता सुग्रीव सिंह को  2.5-2.5 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान देवेंद्र सिंह की 5 अगस्त 2019 में ग्लेशियर में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई थी। बाद में उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। शहीद का दर्जा मिलने के बाद अब 25 लाख का भुगतान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें