फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Fri, 30 May 2025 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने व अपने दोस्तों से डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सोनपाल सिंह पुत्र राकेश कुमार निवासी गोपाल नगर थाना सासनी ने कहा है कि उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने डाक विभाग में नौकरी लगवाने के लिए कहा। इस बारे में पीड़ित ने अपने मित्र रोविश कुमार, विशाल, दिलीप को डाक विभाग में नौकरी दिलवाने की बात बताई तो रोविश व दिलीप दोनों को लखनऊ बुला लिया।
वहां शेखर स्वरूप नाम का व्यक्ति मिला। उसने अपना आधार कार्ड भी दिया। उसने चारों दोस्तो को डाक विभाग में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसी व्यक्ति ने बॉबी सोलंकी नाम के व्यक्ति के फोन नंबर दिए। उसने कहा कि इस व्यक्ति से जाकर आगरा में मिलो, तुम्हारा काम हो जाएगा। इन नंबरों पर फोन करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम बॉबी सोलंकी निवासी गांव नगला गज्जा कागारौल जिला आगरा बताया। उसने अपने खाते में यूपीआई के माध्यम से सोनपाल से 3,23,750 रुपये व दिलीप से 2,40,000 रुपये व विशाल से 1,51,000 रुपये धोखाधड़ी करके अलग-अलग तारीखों मे डलवा लिए। कुछ रुपये कैश में ले लिए और बॉबी सोलंकी के कहने पर शेखर स्वरूप ने उन्हें कूटरचित इंडिया पोस्ट मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में ग्रुप डी का नियुक्ति पत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें