फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी: किराये पर चलाने को लीं कार, रख दीं गिरवी, कारों का मालिकों ने मांगा किराया तो हो गए नौ दो ग्यारह, मुकदमा

Sat, 17 Aug 2024 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ठग किराये पर चलाने को लेते कार, पर रख देते थे उन्हें गिरवी। जब मांगा गाड़ी मालिकों ने किराया तो ठग फरार हो गए।
विज्ञापन
ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार गिरवी रखकर लाखों रुपये की ठगी के मामले में कोतवाली हाथरस सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ठग किराये पर चलाने को लेते कार, पर रख देते थे उन्हें गिरवी। जब मांगा गाड़ी मालिकों ने किराया तो ठग फरार हो गए।

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के नवीपुर खुर्द निवासी आशुतोष कुमार पुत्र चैनाराम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके पास स्विफ्ट डिजायर कार है। उनके परिचित देवेंद्र चौधरी निवासी ऊंटगाड़ी गली जाटान की सियाज कार है। इन दोनों कारों को बालाजी ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक हरिओम, किशन सिंह, सौरभ कुमार निवासी ग्राम बसैया अहवरनपुर थाना हाथरस गेट, विकास पुत्र कालीचरन निवासी अहवरनपुर और अन्य लोगों ने किराये पर लगाने के बहाने ले लिया। 

इनके साथ आसपास के जिलों से भी करीब 50 से 100 कारों को ले लिया, लेकिन इन चारों ने कोई किराया कार मालिकों को नहीं दिया। जब इन लोगों से गाड़ियों के किराये के रुपये मांगे गए तो यह फरार हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें