फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathars News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

Sun, 09 Mar 2025 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वकील ईट भट्ठे पर कार्य करने के लिए सिकंदराराऊ से अपने गांव के ही महेंद्र के साथ बाइक से धुबई के लिए आ रहे थे। रास्ते में नबाबपुर रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नबाबपुर रेलवे फाटक के निकट बाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। 

विज्ञापन


वकील पुत्र जफरूद्दीन निवासी धुबई ईट भट्ठे पर कार्य करने के लिए सिकंदराराऊ से अपने गांव के ही महेंद्र पुत्र विजय सिंह (35) के साथ बाइक से धुबई के लिए आ रहे थे। रास्ते में नबाबपुर रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

घायल हालत में महेंद्र और वकील को सड़क पर पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने अधिक खून बह जाने की वजह से महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें