फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गोकशी के आरोप में तीन बदमाश गिरफ्तार , एक मौके से फरार

विज्ञापन
हाथरस: पुलिस की अभिरक्षा में खडे़ गोकशी के आरोपी एवं उनसे बरामद हथियार। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गोकशी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा, कारतूस व छुरा बरामद हुआ है। एक आरोपी भागने में सफल रहा।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक ने बताया वह टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि जलेसर रोड़ पर अंजू प्रियंका डिग्री कालेज के पास कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों ने अपना नाम बंटी उर्फ आरिफ पुत्र रसीद खां निवासी सिविल लाइन अलीगढ़, यामीन पुत्र इरफान खां निवासी हड्डी गोदाम चौराहा अलीगढ़ और मनोज कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी रायट थाना लोधा अलीगढ़ बताया है। उनका एक साथी भागने में सफल रहा। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, छुरा, गडासा, प्लास्टिक की बोरी व रस्सी का बंडल बरामद हुआ है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें