फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन युवकों के नहर में डूबने से टीकरी कलां में कोहराम

Sun, 07 Jun 2026 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विलाप करतीं नहर में डूबे तीन युवकों की मां। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चार युवकों के शनिवार की सुबह कासगंज की हजारा नहर में डूबने की खबर मिलने के बाद कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कलां में कोहराम मच गया। गाौरतलब है कि इस घटना में एक युवक तो किसी तरह किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन तीन सगे भाइयों का अभी तक पता नहीं लगा था। तीनों युवकों के घर पर देर रात तक लोगों की भीड़ लगी थी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

गांव टीकरी कलां निवासी डालचंद के तीन पुत्र अजय, जयप्रकाश और छोटू तथा राम सिंह का पुत्र सुमित शनिवार सुबह नहाने के लिए हजारा नहर पहुंचे थे। नहाते समय चारों युवक गहरे पानी में चले गए और तीन डूब गए, जबकि सुमित तैरकर बाहर निकल आया। सूचना मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा देर रात तक तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि बचाव अभियान में देरी हुई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

फरवरी में ही हुई थी छोटू की शादी
बताया गया कि डूबे हुए युवकों के पिता डालचंद की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। तीनों युवकों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटू की शादी इसी साल 20 फरवरी को तान्या से हुई थी। समाचार लिखे जाने तक गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था और परिजन व ग्रामीण तीनों युवकों के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें