फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: आमने-सामने की टक्कर के बाद बंबा में गिरी बाइक, डूबकर युवक की मौत, साथी भाग निकला

Sat, 06 Jun 2026 09:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टक्कर लगने से टीटू की बाइक बेकाबू होकर बंबा में जा गिरी और वह गहरे पानी में डूब गया। दूसरा बाइक सवार पटरी पर गिर गया। उसे यह जानकारी नहीं हो सकी कि दूसरा युवक बंबा में गिर गया है, इसलिए वह उठकर चला गया।
विज्ञापन
मृतक टीटू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ के बंबा की पटरी पर 5 जून रात दो बाइकों में आमने-सामने भिंड़त हो गई। जिसमें 28 वर्षीय टीटू बाइक सहित गहरे बंबा में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। तीन घंटे बाद उसका शव बाइक समेत बंबा से बाहर निकाला गया। युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया और गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि गांव मऊ चिरायल निवासी 28 वर्षीय टीटू पुत्र महेश कुमार रंगाई-पुताई करता था। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। शुक्रवार को वह बाइक से अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव बमनोई गया था। उसी दिन रात्रि करीब आठ बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव मऊ के पास बंबा के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर गन्ना लदा था। अंधेरा होने के कारण दोनों को एक-दूसरे का सही अंदाजा नहीं लग सका और हादसा हो गया।

टक्कर लगने से टीटू की बाइक बेकाबू होकर बंबा में जा गिरी और वह गहरे पानी में डूब गया। दूसरा बाइक सवार पटरी पर गिर गया। उसे यह जानकारी नहीं हो सकी कि दूसरा युवक बंबा में गिर गया है, इसलिए वह उठकर चला गया। देर रात्रि तक जब टीटू घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त रूप से बंबा में खोजबीन शुरू की। पहले उसकी बाइक दिखाई दी। इसके बाद घटनास्थल से कुछ देर आगे बहाव के साथ उसका शव भी दिख गया। करीब तीन घंटे बाद टीटू को उसकी बाइक समेत बंबा से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं चार छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस दूसरे बाइक सवार को तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें