फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में आया बदलाव, बदलने लगी जनजीवन की दिनचर्या

Mon, 22 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
धूप में छाता लगाकर जाती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। अब मौसम में  सूरज की तेज तपिश के साथ बदलाव आ गया है और इसके साथ ही आम लोगों  रहन सहन और खानपान भी बदल रहा है। दोपहर में सूरज की तपिश अब लोगों को बेचैन करने लगी है। लोग धूप व गर्मी से बचने के इंतजाम कर रहे है। अलबत्ता शाम ढलने के बाद बाजारों में भीड़ दिखाई देने लगी है.
विज्ञापन


अब गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। यही कारण है कि लोगों के रहन सहन, पहनावे से लेकर दिनचर्या तक में बदलाव आने लगा है। कूलर, पंखो की हवा और एसी में बैठना लोगों को अब सुहाने लगा है। सूरज की तपिश के कारण लोगों को अब दोपहर में गर्मी में अकुलाहट पैदा होने लगी है। गर्म कपड़ों से लोग परहेज करने लगे हैं।  बाजारों में ठंडे पेय पदार्थ, कोल्ड ड्रिंक्स, गन्ने का रस, आईसक्रीम आदि की ढकेलों की संख्या बढ़ गई है।

बाजार में पानी की थैलियों की डिमांड भी बढ़ गई है। दोपहर में धूप से बचने के लिए लोग छतरी का उपयोग करने लगे हैं। इतना ही नहीं गर्मी की वजह से लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। सर्दी में जहां शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते थे और बाजारों में सन्नाटा पसरने लगता था, वहीं अब बाजारों में देर रात तक रौनक देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें