फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन के परिजनों को मिले 50 लाख मुआवजा

Mon, 29 Jan 2018 11:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
चंदन की मौत के विरोध में सिकंदराराऊ में कैंडल मार्च निकालते युवा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कासगंज हिंसा में चंदन की मौत की घटना के विरोध में सोमवार को व्यापार मंडल के तत्वावधान में नगर का बाजार बंद रखा गया। व्यापारियों ने चंदन की हत्या के आरोपियों को फांसी देने, मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग की। व्यापारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एएसपी हाथरस डॉ. अरविंद को सौंपा। 

विज्ञापन

पूर्व में हुई बैठक के निर्णय के तहत सोमवार की सुबह से ही नगर का बाजार बंद रहा। व्यापार गांधी तिराहे पर फर्श बिछाकर बैठ गए। व्यापारी जब हाथों में तिरंगा लेकर वंदेमातरम बोलते हुए यात्रा निकालने लगे तो कोतवाल ने उन्हें रोक दिया। इसको लेकर व्यापािरयों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

 

व्यापारी काफी देर तक तिराहे पर जमे रहे। इस दौरान व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि अब देश में हाथ में तिरंगा लेकर चलने तथा वंदेमातरम कहने वालों को गोली मारी जा रही है। कासगंज में हुई ऐसी ही घटना पर स्थानीय व्यापार मंडल कड़ा विरोध जताता है। इसके बाद व्यापारियों ने एएसपी डॉ. अरविंद को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एएसपी के आश्वासन के बाद दोपहर करीब एक बजे व्यापारियों ने बाजार खोल दिया।

 

विरोध प्रदर्शन में जयपाल सिंह चौहान, प्रेम अग्रवाल, श्याममूर्ति वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, रमेश चंद्र माहेश्वरी, हरी गौड़, प्रिंस गुप्ता, मनीष, संदीप माहेश्वरी, विमल माहेश्वरी, अनिल महाजन, सुरेश कुमार, सुधीर हिंदू,  विनोद गुप्ता, निर्मलदास वाल्मीकि, अवधेश आदि व्यापारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें