फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन, 21 सभासदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Tue, 12 Dec 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाथरस नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष शर्मा और सभासदों का केंद्रीय विद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मंच को पूरी तरह भगवा रंग से सजाया गया। झंडियों से शपथ ग्रहण स्थल को पाट दिया गया। लोगों के मनोरंजन के लिए रसिया मंडली ने रसिया गाए। अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ. विष्णु सक्सेना और कवि अमित शर्मा ने काव्य पाठ कर समां बांध दिया। शपथ ग्रहण से पूर्व धार्मिक विद्वान सीपू जी महाराज के सानिध्य में शंख बजाया गया और वेदमंत्रों का उच्चारण हुआ।
विज्ञापन


एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने चेयरमैन आशीष शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद सभासदों को चेयरमैन आशीष शर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। समारोह में भाजपा के ब्रज प्रदेश संगठन महामंत्री भवानी सिंह, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य डॉ. अविन शर्मा, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, कोल विधायक अनिल पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, उमाशंकर शर्मा, नन्नूमल गुप्ता, नगराध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, मोरमुकुट गुप्ता मंचासीन थे। चेयरमैन आशीष शर्मा के अलावा वार्ड की सभासद गुड्डी देवी, दो के डॉ. राधेश्याम, तीन की रामवती, पांच के नारायण लाल, आठ के जाकिर अहमद, नौ की उमेश कुमारी, 13 के वीरेंद्र कुमार, 14 के विशाल दीक्षित, 15 के सुरेश चौधरी, 16 के श्री भगवान, 17 के विनोद प्रेमी, 18 के संजय सक्सेना, 19 के प्रदीप शर्मा, 20 की रीनेश मिश्रा, 21 के अजयराज, 22 के प्रमोद शर्मा, 23 की अंजली शर्मा, 24 के राजेंद्र गोयल, 25 की बबिता वर्मा, 26 के पवन गुप्ता और वार्ड संख्या 27 के सभासद अशोक कुमार ने शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण से पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा अपने किला गेट स्थित आवास से समर्थकों को लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ शपथ ग्रहण स्थल पहुंचे। इसी तरह कई सभासद भी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ झूमते हुए समारोह स्थल पर पहुंचे। अध्यक्षता उद्योगपति नन्नूमल गुप्ता ने की और संचालन सभासद संजय सक्सेना एवं सुनीत आर्य ने संयुक्त रूप से किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें