फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फैक्टरी में धमाके की सीएफओ ने की जांच

Sun, 09 Mar 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा रोड पर चौ. चरण सिंह तिराहे के नजदीक स्थित बायोपैक्स पॉलिथीन फैक्टरी में हुए धमाके और आगजनी के मामले में शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अलीगढ़ अरविंद कुमार ने घटना की जांच की। इस दौरान पुलिस ने फैक्टरी के गेट को बंद करा दिया और शटर से लेकर गेट तक यलो टेप लगवाकर वहां आवागमन भी बंद करा दिया।
विज्ञापन




गौरतलब है कि बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात को बायोपैक्स पॉलिथीन फैक्टरी में हुए धमाके और आगजनी की घटना में गांव मीरपुर निवासी धर्मेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य झुलस गए थे। शनिवार को इस हादसे की जांच करने आए सीएफओ अलीगढ़ ने देखा कि फैक्टरी में जो धमाका हुआ, वह किससे हुआ और कैसे हुआ, क्यों कि धमाका इतना अधिक तेज था कि उसकी वजह से शटर व शीशे भी टूटे थे, जिससे आसपास के भवनों में भी नुकसान हुआ था।



फिलहाल धमाके की वजह जानने के लिए मशीन के तापमान की भी जांच की जा रही है। उपनिरीक्षक रामनरेश ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से फैक्टरी के गेट को बंद कराया गया है। सीएफओ ने घटना को लेकर कई लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। मृतक के भाई बिंटू ने बताया कि फैक्टरी में लगे कैमरों को उनके भाई ने नहीं हटाया था।
विज्ञापन







भाकियू चौ. चरण सिंह के अध्यक्ष ने घटना पर जताया दुख

सादाबाद। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने भी शनिवार को बायोपैक्स पॉलिथीन फैक्टरी में पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। घटना में हुई धर्मेंद्र की मौत पर दुख जताया। उन्होंने लोगों से भी घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार की मदद किए जाने व घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें