फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भारत इंड्रस्ट्रीज परिसर में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीम, मचा हड़कंप

Mon, 09 Oct 2023 08:06 PM IST
चमन शर्मा विनीत चौरसिया, अमर उजाला, हाथरस

सार

औद्योगिक क्षेत्र के भारत इंड्रस्ट्रीज परिसर पर फिर एक बार सैंट्रल जीएसटी की टीम पहुंची। इस बार कारोबारी व मौके पर पहुंची टीम ने और अधिक एतिहात बरतते हुए वाहनों को फैक्ट्री के बिल्कुल अंदर ले जाकर खड़ा किया। वहीं मुख्य द्वार फैक्ट्री सुरक्षाकर्मी के साथ पुलिस का एक जवान खड़ा कर किसी को अंदर न आने देने की हिदायत दी।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भारत इंडस्ट्रीज परिसर का द्वार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भारत इंड्रस्ट्रीज परिसर में संचालित रंग व कैमीकल फैक्ट्री पर सोमवार शाम फिर सैंट्रल जीएसटी की टीम पहुंची। लगातार एक ही परिसर में संचालित फैक्ट्रियों पर कार्रवाई से शहर के अन्य रंग व कैमीकल कारोबारियों में हडक़म्प मच गया है। बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही कार्रवाई पर अब प्रश्रचिन्ह भी खड़े किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सोमवार शाम लगभग पांच बजे औद्योगिक क्षेत्र के भारत इंड्रस्ट्रीज परिसर पर फिर एक बार सैंट्रल जीएसटी की टीम पहुंची। इस बार कारोबारी व मौके पर पहुंची टीम ने और अधिक एतिहात बरतते हुए वाहनों को फैक्ट्री के बिल्कुल अंदर ले जाकर खड़ा किया। वहीं मुख्य द्वार फैक्ट्री सुरक्षाकर्मी के साथ पुलिस का एक जवान खड़ा कर किसी को अंदर न आने देने की हिदायत दी। मौके पर सुरक्षा कर्मी ने बताया कि उनके मालिक पंकज कुमार की फैक्ट्री पर तीन गाडिय़ों में टीम चौथी पांचवी बार आई है। 

तो क्या लीपा पोती करने आई जीएसटी की टीम
अलीगढ़ में सीबीआई द्वारा की सैंट्रल जीएसटी के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के बाद फिर भारत इंड्रस्ट्रीज परिसर में टीम पहुंचने को लेकर चर्चाएं हैं। चर्चा है कि इस बार टीम सिर्फ पुरानी छापेमारी के दौरान की गई कुछ गलतियों को सुधारने आई है। यही कारण है कि टीम ने पांच बजे के बाद का समय चुना है। वहीं व्यापारी नेताओं के बीच अब आन्दोलात्मक कार्रवाई किए जाने की रणनीति बनाने की तैयारी की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें