संपत्ति से लेकर गैजेट्स तक का होगा सर्वे
- घर में कार या अन्य वाहन की उपलब्धता।
- लैपटॉप, कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन।
- अचल संपत्ति और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति।
खुद भी भर सकेंगे अपना विवरण
इस बार जनता के लिए ''स्व गणना पोर्टल'' की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यदि परिवार के सदस्य चाहें तो वे पोर्टल पर जाकर खुद ही गणना फॉर्म भर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और त्रुटियों की संभावना कम रहेगी। इसके लिए जनगणना पोर्टल पर जाकर खुद का लॉगिन बनाकर डाटा फीड करना होगा। जब एनुमेटर घर आएंगे तो पोर्टल पर फीड किए गए डाटा की आईडी को दिखाना होगा। यह आईडी एनुमेटर फीड कर लेंगे, जिससे डाटा स्वत: जुड़ जाएगा।