हाथरस। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। शहर में भाजपाइयों ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए आतिशबाजी भी की।
कार्यक्रम की शुरुआत होने के साथ लोग टीवी सेटों पर बैठे हुए नजर आए। यह जानने के लिए उत्सुक रहे कि किस-किस को मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है। कौन-कौन से विभाग का जिम्मा सौंपा जा रहा है।
शपथ ग्रहण को लेकर शहर वासियों में उत्साह दिखा। शहर के सरक्यूलर रोड पर भाजयुमो के जिला महामंत्री शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में ठंडाई और मिष्ठान का वितरण किया गया। भाजपा नेता शरद माहेश्वरी ने कहा कि जनता ने सही फैसला लिया है। मोदी जी के नेतृत्व में देश और तरक्की करेगा। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी मिष्ठान वितरण किया।
इस मौके पर रामकुमार माहेश्वरी, हरीशंकर राना, मोरमुकुट गुप्ता, मुकेश वर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, गोपाल वार्ष्णेय, मोहन पंडित, प्रमोद शर्मा, नारायन लाल, प्रदीप शर्मा, भगवान वर्मा, हरस्वरूप माहौर, रमेश राजपूत, गौरव पौरुष, सुखवीर सिंह, संजीव शर्मा, उदित माहेश्वरी आदि थे। शहर के नवीपुर कलां में शपथ ग्रहण के मौके पर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर संदीप शर्मा, जितेंद्र कौशल, भुवनेश शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, रामकिशन शर्मा, अजय शर्मा, कपिल कौशिक, चंद्रकांत, मुकेश सेंगर, नंदलाल पवार, वैभव भारद्वाज, गोवर्धन शर्मा, तनुज, बॉबी, संजय अग्रवाल आदि थे।