फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में मनाया गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में रविवार को गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर सुबह से गुरुद्वारा परिसर में धर्मप्रेमियों का आना-जाना लगा रहा। शबद-कीर्तन हुआ और अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह ने गुरु तेग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरुतेग बहादुर ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली में अपना शीश बलिदान कर दिया था। औरंगजेब हिंदू धर्म को खत्म करना चाहता था। ज्ञानी नानक सिंह ने शबद कीर्तन किया। इस मौके पर समाजसेवी तजवंत कालरा, गुलशन सूरी, हरिवंश सिंह, केशव लाल, रामू अरोड़ा, अनिल गुलाठी, रविंद्र सिंह, पन्ना सिंह, राजेश सिंह, बल्लेवीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें