फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

Sun, 16 Jun 2019 12:58 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
मंदिर श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में आयोजित हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सेवक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में किला परिसर स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के प्रांगण में हिंदू साम्राज्य दिवस का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य वक्ता सामाजिक समरसता बृज प्रांत संयोजक डॉ. आरबी सिंह ने उपस्थित स्वयंसेवकों को हिंदू साम्राज्य दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरंतर राष्ट्र के उत्थान के लिए काम कर रहा है। संघ वर्ष में छह प्रमुख उत्सव मनाता है।
विज्ञापन


उन्हीं में से एक प्रमुख उत्सव है हिंदू साम्राज्य दिवस। सन 1674 में ज्येष्ठ शुक्ल त्रियोदशी को शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कर हिंदू साम्राज्य की स्थापना की गई। शिवाजी महाराज बचपन से ही स्वाभिमानी एवं राष्ट्रभक्त थे। शिवाजी महाराज के शासन में सभी की सहभागिता रहती थी। उनके शासन में छूआछूत का कोई स्थान नही था। आज का दिन समस्त हिंदू समाज के लिए गौरव का दिन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री तुलसी साहिब मंदिर के महंत गुरूशरण दास ने की।

कार्यक्रम में नगर संघचालक अशोक मेहरा, नगर सह संघ चालक डॉ. यूएस गौड़, विभाग सह संपर्क प्रमुख अजय कुलश्रेष्ठ, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेश बागड़ी, नगर कार्यवाह मुकेश बंसल, नगर प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, मनीष अग्रवाल, कृष्णगोपाल, अमन बंसल, पीयूष शर्मा, योगेश यादव, जुगनू ,भानू, मयंक, विजय वर्मा, राधाचरण सारस्वत, संजय सिन्हा, आशीष कुलश्रेष्ठ, शैलेश, सुनीत आर्य, दीपक शर्मा, वंशी पंडित, उमाशंकर वार्ष्णेय, संजय सिन्हा, रवि वार्ष्णेय, लक्ष्मीकांत दीक्षित, वासुदेव माहौर, प्रदीप शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें