फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीडीओ पहुंचे करबन नदी, ईओ को दिए सफाई कराने के निर्देश

विज्ञापन
करवन नदी का निरीक्षण करते सीडीओ।  स्रोत : प्रशासन - फोटो : administration
विज्ञापन
करबन नदी की सफाई और संरक्षण को लेकर युवाओं द्वारा चलाया जा रहा अभियान अब असर दिखाने लगा है। मंगलवार को सीडीओ पीएन दीक्षित ने नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर पंचायत के ईओ को इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने तहसीलदार हेमंत चौधरी एवं नगर पंचायत के ईओ विकास जैन के साथ सफाई, अतिक्रमण की स्थिति तथा सुंदरीकरण की संभावनाओं पर चर्चा की। ईओ को सफाई एवं सुंदरीकरण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा। नगर पंचायत के पास उपलब्ध सफाई कराने के संसाधनों की जानकारी ली। यह भी जाना कि स्थानीय स्तर पर कितने लोग स्वेच्छा से सफाई अभियान में भागीदारी कर सकते हैं। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन और समाज मिलकर प्रयास करें तो नदी को पुनः स्वच्छ एवं दर्शनीय बनाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें