फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधकों ने समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
बैठक करते सीबीएससी कॉलेज एसोशिएसन के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोससएशन की बैठक रविवार को आरपीएम डिग्री कॉलेज में हुई। यह बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा एवं सचिव एपी सिंह की मौजूदगी में हुई। बैठक में जिलेभर के सीबीएसई स्कूलों के संचालक शामिल हुए। स्कूलों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया।
कई स्कूल संचालकों ने बताया कि अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि स्कूल पहले से ही सीबीएसई से मान्यता लेकर संचालित हैं। स्कूल में संचालित स्कूल बस जोकि 40 सीट से अधिक क्षमता की हैं, उनके परमिट लेने में आरटीओ कार्यालय में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी परमिट नहीं मिल रहा है, जबकि इन बसों के पास पहले से परमिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन-प्रशासन से जल्द ही स्कूलों को खोलने की मांग की गई। यह भी तय किया गया कि बिना वार्षिक परीक्षा के कोई भी छात्र आगे की कक्षाओं में प्रमोट नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्ता, डॉ. विकास सिंह, प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय, उपसचिव रजनेश सिंह, जीपी सिंह, वीएच जाफरी, प्रदीप सेंगर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें