फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather : 48 घंटे रहेगा 'लू' का प्रकोप, रातें रहेंगी गर्म

Sat, 25 Apr 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पछुआ हवाओं के चलते गर्मी का असर और भी ज्यादा महसूस होगा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने से रातें भी गर्म रहेंगी। बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
गर्मी से हाल हुआ बेहाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों (25 और 26 अप्रैल) तक हाथरस जिले में भीषण 'लू' और 'गर्म रात' की स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन


इस दौरान झुलसाने वाली गर्मी के साथ अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पछुआ हवाओं के चलते गर्मी का असर और भी ज्यादा महसूस होगा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने से रातें भी गर्म रहेंगी।

बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि लोग दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। यदि बाहर निकलना जरूरी हो, तो सिर को कपड़े से ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। पशुपालक भी अपने मवेशियों को छायादार स्थानों पर रखें और उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अनुसार किसान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच खेतों में काम करने से बचें। तेज धूप में फसलों को नुकसान से बचाने के लिए शाम या सुबह के समय ही हल्की सिंचाई करें।
विज्ञापन


लू के लक्षण
सिरदर्द, चक्कर आना या तेज बुखार को नजरअंदाज न करें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

दो दिन का पूर्वानुमान
दिनांक  अधिकतम तापमान
25 अप्रैल  44.3 29.3
26 अप्रैल 44.3 29.6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें