फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फॉर्म भरवाने में फंसे सात स्कूल

Thu, 02 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों के बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरवाने वाले सात विद्यालयों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। बोर्ड ने इन सभी विद्यालयों के बारे में जिला परीक्षा समिति से रिपोर्ट मांगी गई है। जिला परीक्षा समिति ने अपनी रिपोर्ट यूपी बोर्ड को भेज दी है, जिससे बाद यह सभी सात विद्यालय अगले पांच साल के लिए डिबार हो सकते हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के सात विद्यालयों ने फर्जी परीक्षार्थियों के बोर्ड फॉर्म भरवाए थे। परिषद की जांच में इन सभी का यह फर्जीवाड़ा पकड़ा  जा चुका है। इसके बाद बोर्ड ने इन सभी फर्जी परीक्षार्थियों के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है।

जिले से फर्जी तरीके से बोर्ड फॉर्म भरवाने वालों की हुई जांच में कृष्णा इंटर कॉलेज नगला बुधू, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, मुख्तार सिंह ठेनुआं इंटर कॉलेज, मुन्नीलाल पचौरी इंटर कॉलेज जरैरा,  पोखपाल सिंह इंटर कॉलेज भुर्रका, पुष्पांजलि इंटर कॉलेज नगला जलाल, खूबीराम इंटर कॉलेज टीकरी कलां के नाम सामने आए हैं। इन सभी विद्यालयों द्वारा फर्जी परीक्षार्थियों के नाम बोर्ड परीक्षा 2016-17 के लिए फॉर्म भरवाए गए थे। इन सभी के खिलाफ जिला परीक्षा समिति की ओर से बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें