फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ट्रेन के इंजन से गोवंश के टकराते ही तेज आवाज के साथ इमरजेंसी ब्रेक लगे, 20 मिनट खड़ी रही गाड़ी

Wed, 04 Nov 2026 01:24 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जैसे ही ट्रेन हाथरस सिटी और मुरसान स्टेशन के मध्य हतीसा के निकट पहुंची, तभी झाड़ियों से निकलकर एक गोवंश अचानक रेल पटरी पर आ गया। लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण गोवंश सीधे इंजन के अगले हिस्से से जा टकराया।
विज्ञापन
गोवंश के चपेट में आने के बाद गांव हतीसा पर खड़ी टनकपुर नांदेड़ एक्सप्रेस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार में जा रही टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस के सामने अचानक गोवंश आ गया। ट्रेन के इंजन से गोवंश के टकराते ही तेज आवाज के साथ इमरजेंसी ब्रेक लगे, जिससे ट्रेन करीब 20 मिनट तक मौके पर ही खड़ी रही।

विज्ञापन


घटना के चलते बोगियों में बैठे यात्रियों में खलबली मच गई। तकनीकी जांच और ट्रैक साफ कराने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। ट्रेन कासगंज से चलकर हाथरस सिटी होते हुए मथुरा की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन हाथरस सिटी और मुरसान स्टेशन के मध्य हतीसा के निकट पहुंची, तभी झाड़ियों से निकलकर एक गोवंश अचानक रेल पटरी पर आ गया।

लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण गोवंश सीधे इंजन के अगले हिस्से से जा टकराया। टक्कर होते ही तेज झटके के साथ ट्रेन वहीं रुक गई। अचानक बीच रास्ते में ट्रेन के पहिये थमने और तेज आवाज होने से बोगियों में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। कई यात्री अनहोनी की आशंका में सीटों से उठकर खिड़कियों और दरवाजों से बाहर देखने लगे, तो कई नीचे उतर आए।
विज्ञापन


लोको और सहायक पायलट ने तत्काल नीचे उतरकर स्थिति का जायजा लिया और कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इंजन के कैटल गार्ड और प्रेशर पाइप की सघन जांच की गई, ताकि किसी प्रकार का तकनीकी फाॅल्ट न रहे। करीब 20 मिनट तक तकनीकी व सुरक्षा जांच पूरी करने और ट्रैक पूरी तरह सुचारू होने के बाद ट्रेन को धीमी गति से मथुरा के लिए रवाना किया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि एहतियात के तौर पर ट्रेन को रोका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें