गांव अलहदादपुर के स्वामी विवेकानंद वाले गेट के सामने स्थित विधायक के प्लांट के मुनीम स्वतंत्र उपाध्याय ने बताया कि 2 अक्तूबर को वह फैक्टरी का ताला लगाकर जरूरी काम से अलीगढ़ चले गए थे, रात में प्लांट पर नहीं लौटे। 3 अक्तूबर सुबह प्लांट पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा सहित ऑफिस के ताले टूटे हुए थे, अलमारी में रखे 1.35 लाख रुपये गायब थे। न
अलीगढ़ के जलाली-पनेठी रोड स्थित छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह के इंटरलॉकिंग प्लांट का 2 अक्तूबर रात चोर ताला तोड़कर1.35 लाख की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर के स्वामी विवेकानंद वाले गेट के सामने स्थित विधायक के प्लांट के मुनीम स्वतंत्र उपाध्याय ने बताया कि 2 अक्तूबर को वह फैक्टरी का ताला लगाकर जरूरी काम से अलीगढ़ चले गए थे, रात में प्लांट पर नहीं लौटे। 3 अक्तूबर सुबह प्लांट पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा सहित ऑफिस के ताले टूटे हुए थे, अलमारी में रखे 1.35 लाख रुपये गायब थे। नगदी के अलावा चोर इन्वर्टर, बैटरी, दो सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर व गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।
सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि मुनीम के घर कुछ निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए वह रुपये निकाल कर लाए थे, बाकी दिनों में मजदूर भी प्लांट पर रुकते थे, लेकिन घटना की रात कोई मौजूद नहीं था। मुकदमा दर्ज कर लिया है, टीम जांच पड़ताल में जुटी है।