फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बीडीओ से अभद्रता में दो ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Dec 2023 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बीडीओ केसाथ हुई घटना के बाद ब्लॉक कार्यालय में समर्थकों के साथ बैठक ब्लॉक प्रमुख। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग से अभद्रता के मामले में पुलिस ने दो ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना से ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारियों में नाराजगी दिखाई दी।
विज्ञापन




बीडीओ बुधवार को कार्यालय में समीक्षा बैठक कर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे दो ठेकेदार आए और मनरेगा के तहत क्षेत्र पंचायत द्वारा तीन वर्ष पहले ग्राम पंचायत गिरधरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र के अवशेष भुगतान को कराए जाने की बात कहने लगे। आरोप है कि जब बीडीओ ने मना किया तो आरोपियों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी और कुर्सी उठाकर मारने का प्रयास किया।



प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार गौतम ने बताया कि बुधवार को बीडीओ से अभद्रता व सरकारी कार्य में डालने के मामले में विशाल चौहान और निशांत चौहान नाम के दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 186, 353, 504 के तहत सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें