फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस ने ढकेल और बाइक को रौंदा, तीन घायल

Fri, 15 Dec 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
घायल सचिन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कासगंज रोड पर सरदला नाले से आगे तेज गति से जाती असंतुलित हुई रोडबेज बस ने बृहस्पतिवार की दोपहर को पहले ढकेल में टक्कर मारी और उसके बाद बाइक को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों को चोट आई है। इनमें से दो को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




नगर के मोहल्ला नौखेल निवासी शकील पुत्र शमशुद्दीन ढकेल पर गर्म कंबल लेकर गांव नगला जलाल की तरफ बेचने जा रहे थे। तभी तेज गति से आती एक रोडबेज बस ने असंतुलित होकर ढकेल को टक्कर मार दी। टक्कर से शकील घायल होकर सड़क पर जा गिरे और ढकेल टूट गई। शकील को सीएचसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें रेफर कर दिया गया।



इसके बाद बस ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे शहरुद्दीन पुत्र राजुद्दीन की कमर के निचला हिस्सा टूट गया और बाइक पर पीछे बैठे सचिन पुत्र शांति स्वरूप को भी चोट आई। दोनों बाइक सवार कासगंज के बस स्टैंड के पास मोहल्ले के निवासी थे। शहरुद्दीन को तत्काल हाथरस रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद रोडवेज बस तेजी से भाग गई। बता दें कि जब से एनएच बाईपास चालू हुआ है, तब से नगर की सड़कों पर ढकेल का अतिक्रमण बढ़ गया है। इसके साथ सड़कों पर ही सैकड़ों दुपहिया और चौपहिया वाहनों ने अवैध पार्किंग बना रखी है, जिससे इससे रास्ता अवरूद्ध हो जाता है और तेज गति से आते वाहन इनसे टकरा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें