रोडवेज बस बस स्टैंड के बाहर पहलवान होटल के निकट खड़ी थी। होटल से बाहर शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने परिचालक से बस हटाने के लिए कहा था। आरोपियों ने बस पर पथराव किया था।
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर बस स्टैंड के बाहर रोडवेज बस पर पथराव के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
एक रोडवेज बस बस स्टैंड के बाहर पहलवान होटल के निकट खड़ी थी। होटल से बाहर शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने परिचालक से बस हटाने के लिए कहा था। आरोपियों ने बस पर पथराव किया था।
इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया था। इस संबंध में सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।