धोखा देकर 20 हजार रुपये एडवांस ले लिए और सिल्वर धातु की 100 मूर्तियां भी ले गया। पीड़ित मूर्ति और रुपये लेने गए तो उसने मना कर दिया। विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गए।
हाथरस कोतवाली सदर के मोहल्ला चामड़ गेट तरफरा रोड निवासी जुबैर पुत्र नफीस अहमद ने न्यायालय के आदेश पर जान से मारने की कोशिश और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शिकायत में जुबैर ने कहा है कि वह मूर्ति पर पॉलिश की ठेकेदारी करते हैं। शाहरुख पुत्र कमरुद्दीन निवासी भवीपुर ने उन्हें धोखा देकर 20 हजार रुपये एडवांस ले लिए और सिल्वर धातु की 100 मूर्तियां भी ले गया। वह उसके पास सात सितंबर को सुबह आठ बजे मूर्ति और रुपये लेने गए तो उसने मना कर दिया।
विरोध किया तो शाहरुख ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। वहां मौजूद सोहेल, बबलू, कमरुद्दीन, नासिर, नूरहसन, वकील निवासीगण नवीपुर खुर्द और आबिद निवासी नगला नंद ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे की बट से हमला किया। उनकी जेब में रखे 2500 रुपये भी लूट लिए।