फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: व्यापारी से लूट में अज्ञातत बदमाशों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नानऊ-पिलखना मार्ग पर बृहस्पतिवार रात हार्डवेयर व्यापारी और उसके बेटे के साथ हुई लूूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में रात से ही जुटी हुई हैं लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन




पुलिस क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह ने बताया है कि पीड़ित व्यापारी दिलशाद की तहरीर पर कार सवार चार-पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे आदि की मदद से बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।



ज्ञात रहे कस्बा पिलखना से हार्डवेयर की दुकान बंद कर बोलेरो कार से अलीगढ़ घर जा रहे व्यापारी दिलशाद और उनके बेटे जुल्फिकार से बदमाशों ने करीब एक लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाश मोबाइल फोन, गोदाम की चाभी, एटीएम, पैन कार्ड लूट ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें