फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: नौ गौ रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गौशाला में गाली-गलौज, धमकी व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

Fri, 25 Aug 2023 09:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

20 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे कुछ गौरक्षक अस्भायी गौशाला में जबर्दस्ती घुस आए और बीमार गौवंश को बरसाना ले जाने के नाम पर रुपये मांगने लगे। उन्हें जानकारी दी गई कि बीमार गौवंश की देखभाल के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित आ रहे हैं और उनकी देखभाल की जा रही है। यह सुनकर गौ रक्षक गाली-गलौज करने लगे और बीमार गौवंश की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। 
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सादाबाद मंडी समिति परिसर स्थित नगर पंचायत द्वारा संचालित गौशाला के कर्मचारी ने कस्बे के कुछ गौ रक्षकों के खिलाफ गाली-गलौज देने और बीमार गोवंश के उपचार के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। गौ रक्षकों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने का भी आरोप है।

विज्ञापन


नगर पंचायत के पंप ऑपरेटर व सुपरवाइजर गोशाला धर्मवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 20 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे कुछ गौरक्षक अस्भायी गौशाला में जबर्दस्ती घुस आए और बीमार गौवंश को बरसाना ले जाने के नाम पर रुपये मांगने लगे। उन्हें जानकारी दी गई कि बीमार गौवंश की देखभाल के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित आ रहे हैं और उनकी देखभाल की जा रही है। यह सुनकर गौ रक्षक गाली-गलौज करने लगे और बीमार गौवंश की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। 

शाम को यह लोग फिर गौशाला में जबरन घुस आए और नारेबाजी, गाली-गलौज करने लगे। यह लोग आए-दिन इसी तरह रुपयों की अनुचित मांग करते हैं और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते रहते हैं। इस मामले में पवन जिंदल, दिव्यांशु, राहुल कश्यप, सचिन उपाध्याय के अलावा चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं में नामजद किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें