फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सवर्ण समाज के युवक पर मुकदमा, करणी सेना कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली पर हंगामा, नोक-झोंक

Sat, 24 May 2025 06:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव कोंकना खुर्द निवासी विष्णु के खिलाफ इसी गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने एकत्रित होकर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। अनुसूचित जाति के लोगों ने इस युवक पर आरोप लगाया था कि उसने उनके समाज के लोगों के विरुद्ध जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
कोतवाली पर पुलिस से नोक-झोंक करते करनी सेना के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवर्ण समाज के एक युवक पर हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के विरोध में करणी सेना के जिला व मंडल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी सहपऊ कोतवाली पहुंच गए। उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन


करनी सेना के पदाधिकारियों का कहना था कि अनुसूचित जाति का एक युवक लगातार उस युवक से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है, उसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इस युवक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अंत में पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने और जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देने पर ही करणी सेना के पदाधिकारी वहां से हटे।

उल्लेखनीय कि गांव कोंकना खुर्द निवासी विष्णु के खिलाफ इसी गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने एकत्रित होकर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा 18 मई को कोतवाली में दर्ज कराया था। अनुसूचित जाति के लोगों ने इस युवक पर आरोप लगाया था कि उसने उनके समाज के लोगों के विरुद्ध जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर करणी सेना मैदान में आ गई। 24 मई की दोपहर को करणी सेना के जिला और आगरा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि जिस युवक ने सवर्ण समाज के युवक खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वह उसे वर्ष 2023 से परेशान कर रहा है। अनुसूचित जाति के इस युवक ने एक सवर्ण समाज की लड़की को फुसलाकर उससे शादी कर ली और इस बात को लेकर वह लगातार सोशल मीडिया पर फब्तियां कस रहा है। 

सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि जिस बात को लेकर करणी सेना के पदाधिकारी कोतवाली पर गए थे, उसकी पूरी तरह से जांच की जा रही है। शिकायत सही मिलने पर दूसरे पक्ष के युवक के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एससी-एसटी का जो मुकदमा दर्ज हुआ है, उसकी भी अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। 

विरोध करने वालों में करणी सेना के फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष संजय चौहान, हाथरस जिलाध्यक्ष पंकज चौहान, आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा, केशव चौहान, अभय चौहान, सचिन सिसोदिया, मनोज सिसोदिया, अवधेश कुमार, लोकेंद्र ठाकुर, हरेंद्र चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें