- सुनीता चौधरी, नगला चौधरी सादाबाद।
- नरसो देवी व पुत्र विष्णु पाल सिंह, सीकुर सासनी।
- जुबैदा बेगम व पुत्र मुबीन, सूजिया अल्हैपुर, हाथरस।
- रेखा देवी व पिता राजेंद्र सिंह, टुकसान, हाथरस।
- सीमा रानी व पिता राजवीर सिंह, बिलखौरा खुर्द सासनी।
एनडीए में शामिल होने के बाद तेजी से बढ़ रहा रालोद : जयंत चौधरी
हाथरस सिटी स्टेशन पर हुए विकास कार्याें का लोकार्पण करने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 22 मई को कहा कि एनडीए में शामिल होने के बाद रालोद तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार जनहित में लगातार काम कर रही है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 19 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया गया है, जिसमें हाथरस सिटी भी शामिल है। पूरे देश में 103 रेलवे स्टेशन इस योजना में लिए गए हैं। उन्होंने जलेसर रोड मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल में बंद हुईं ट्रेनों के ठहराव को बहाल कराए जाने के भी प्रयास करने का आश्वासन दिया।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर कौशल विकास के लिए एक स्टेशन-एक उत्पाद बेहतर जरिया है। हाथरस की हींग का कारोबार भी इस योजना के तहत किया जा सकता है।