फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक सवार जीजा-साले को कार ने रौंदा, साले की मौत

Sat, 15 Aug 2026 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अजीत का फाइल फोटो।  - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन में मथुरा-बरेली मार्ग स्थित गांव जैतपुर के निकट शुक्रवार की शाम को बाइक सवार जीजा-साले को कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौके पर ही मौत हो गई। जीजा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


खंदौली (आगरा) के गांव खेड़ा हाजीपुर निवासी अजित (19) शुक्रवार को अपने जीजा राम निवासी महमूदपुर चंदपा के यहां आया था। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे दोनों बाइक से कासगंज जा रहे थे। सलेमपुर पार करते ही गांव जैतपुर के निकट सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में अजित गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जीजा राम के पैर में चोट आई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अजित को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




कार व ट्रक की भिड़ंत में चार घायल

हाथरस। हाथरस जंक्शन में ही मथुरा-बरेली मार्ग पर शुक्रवार शाम सात बजे कासगंज की ओर से आ रही कार व ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चला रहे मथुरा के रहने वाले खेमकरन व नदी, मांट, मथुरा निवासी हरिओम व एक महिला घायल हो गईं। इनमें नदीम के सिर में गंभीर चोट थी। इन्हें मथुरा के लिए ही रेफर किया गया। चारों कासगंज से मथुरा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें