फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार देर रात पानी की टंकी के पास तीव्र मोड़ पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में कस्बा निवासी दुर्गेश की मौत हो गई और उनके तीन साथी घायल हुए हैं। होली से ठीक पहले निधन होने पर परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

गोंडा की नई बस्ती निवासी दुर्गेश कुमार उर्फ दरोगा (38) पुत्र मंगलसेन डाकखाने के पास मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। वे छ: भाइयों में सबसे छोटे थे। बुधवार रात करीब 12 बजे वे अपने साथियों लिक्कू सिंह निवासी नगला दरबर, राजेंद्र सिंह निवासी मानगढी, रूपेंद्र सिंह निवासी बसौली के साथ कार द्वारा गांव बसौली से गोंडा लौट रहे थे। कस्बा के समीप पानी की टंकी के पास तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। खाई के अंदर पुलिया से टकरा गई। घायल दुर्गेश कुमार को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दुर्गेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने अपने पीछे पत्नी कश्मीरा देवी और दो पुत्रों राम व तनिष्क को रोते बिलखते छोड़ा है। घायल राजेन्द्र सिंह को नोएडा, रुपेंद्र सिंह को दिल्ली और लिक्कू सिंह को मथुरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें