फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार ने मोपेड को मारी टक्कर, सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने कार पर फेंके ईंट-पत्थर

Tue, 08 Apr 2025 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सुल्तान सिकंदराराऊ की तरफ से मोपेड पर वापस अपने गांव मुगलगढ़ी लौट रहे थे। गांव बरई शाहपुर के कट पर एटा की तरफ से पीछे से तेज गति से आती मारुति कार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सुल्तान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा राजमार्ग पर गांव मुगलगढ़ी के पास 7 अप्रैल की दोपहर तीन बजे एक मोपेड को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


गांव बरई शाहपुर के मूल निवासी सुल्तान (50) पुत्र लाल सिंह वर्तमान में गांव मुगलगढ़ी में रह रहे हैं। 7 अप्रैल की दोपहर को वह सिकंदराराऊ की तरफ से मोपेड पर वापस अपने गांव मुगलगढ़ी लौट रहे थे। गांव बरई शाहपुर के कट पर एटा की तरफ से पीछे से तेज गति से आती मारुति कार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने कार पर ईंट-पत्थर भी फेंके, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर खड़ी कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें