आगरा के रहने वाले चार लोग कार से गंगा स्नान करने कछला घाट जा रहे थे। गांव बरसामई के निकट कार असंतुलित हो गई और सूखी पड़ी ईशन नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
हसायन कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र में सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग स्थित गांव बरसामई के पास 11 मई की सुबह करीब आठ बजे एक कार अनियंत्रित होकर ईशन नदी में जा गिरी। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि नदी में पानी नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से मदद ने कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकलवाया। इन सभी को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
आगरा के आंवलखेड़ा निवासी रमेशचंद्र, बृजमोहन, कांति त्यागी पत्नी वीपी त्यागी और वीपी त्यागी सोमवार की सुबह गंगा स्नान करने कछला घाट जा रहे थे। कार को रमेशचंद्र चला रहे थे। गांव बरसामई के निकट कार असंतुलित हो गई और सूखी पड़ी ईशन नदी में जा गिरी। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए सिकंदराराऊ भेजा गया है।