कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर रूहेरी के निकट कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में संजीव निवासी कस्बा हाथरस जंक्शन, अनीता व उनका बेटा रूपक निवासीगण बहजोई जिला संभल घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
इधर, आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर एक गेस्ट हाउस से सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अलीगढ़ रोड पर मारूति वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में अभय और प्रशांत निवासीगण नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया।